अम्बिकापुर

लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज का जनसंपर्क दौरा, निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन  

(मुन्ना पाण्डेय) : सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रबोध मिंज ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया।

Advertisement

लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में आयोजित रामचरित मानस गायन-वादन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज शामिल हुए। इसके बाद ग्राम पंचायत सलका के आश्रित ग्राम करमीटिकरा में 34 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोक रीति से किया गया।ग्राम पंचायत पलगड़ी में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत इरगवा में जनसंपर्क के दौरान पंचायतवासियों से मुलाकात कर उनकी मांग और शिकायतों को सुना तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Advertisement

पंचायत बेलदगी के खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भी विधायक अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा ग्राम पंचायत चांदो में 8 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शेड एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की बुनियाद रखी।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि महंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक के इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button