बिलासपुर

वर्धा ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट में नेक्सस स्पोर्ट्स अकादमी का दमदार प्रदर्शन, नागपुर को हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – ऑल इंडिया वर्धा बास्केटबॉल टूर्नामेंट में नेक्सस स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नागपुर को 78–55 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ कोचिंग रणनीति का बेहतरीन उदाहरण बनी।

Advertisement

16 से 18 जनवरी 2026 तक वर्धा मुख्यालय में जिला वर्धा पुलिस द्वारा आयोजित इस ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट में देशभर की 12 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच नेक्सस स्पोर्ट्स अकादमी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

Advertisement

हालांकि सेमीफाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तीसरे स्थान के मुकाबले में नेक्सस स्पोर्ट्स अकादमी ने नागपुर की टीम को 78–55 के बड़े अंतर से पराजित कर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान अपने नाम किया।

इस मुकाबले में आयुष्मान सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एम.वी.पी घोषित किया गया, वहीं टीम के कप्तान विशाल सिंह ने बेस्ट प्लेयर का खिताब हासिल किया। प्रणय तिवारी, शिवम दुबे, राहुल, आदर्श, तुषार और राम ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

टीम की इस सफलता के पीछे कोच प्रकाश राओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे प्रकाश राओ ने अपनी रणनीति, अनुभव और प्रेरणादायी मार्गदर्शन से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रखा और टीम को जीत की दिशा में आगे बढ़ाया।

नेक्सस स्पोर्ट्स अकादमी की यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और टीमवर्क से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button