मुंगेली

मुंगेली में स्वास्थ्य कर्मी के निलंबन पर बवाल, कर्मचारी संघ ने CMHO पर लगाए आरोप

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले में स्वास्थ्य कर्मी के निलंबन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए CMHO मुंगेली पर गंभीर आरोप लगाए हैं, संघ का कहना है कि बिना किसी पूर्व जांच और एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य कर्मी डोम प्रकाश कश्यप को निलंबित किया गया है। संघ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन की सामूहिक जिम्मेदारी होने के बावजूद केवल एक कर्मचारी को व्यक्तिगत रंजिश के तहत निशाना बनाया गया है।

Advertisement

वहीं, इस मामले पर CMHO सीला शाह ने सफाई देते हुए कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान HRP महिला, डिलीवरी तथा जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में स्वास्थ्य कर्मी से रिपोर्ट मांगी गई थी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और समीक्षा बैठक बीच में छोड़कर चले जाने के कारण नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Advertisement

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने CMHO से 7 दिनों के भीतर निलंबन आदेश को निरस्त करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में मांग पूरी नहीं की गई, तो बिलासपुर संभाग स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें संभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।फिलहाल, जिले में यह मामला गरमाया हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर प्रशासनिक हलचल और तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button