छत्तीसगढ़
नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रकों के केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गए।
टक्कर की ताकत का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रकों में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को केबिन की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया, जिसके लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे की वजह घना कोहरा बताई जा रही है। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलपुर इलाके की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा।




