बिलासपुर

सरकंडा पुलिस की सूदखोर पर बड़ी कार्रवाई, 19 बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सूदखोरी की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी से 19 मोटरसाइकिलें बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। परसाही निवासी महेश डहरिया बिना लाइसेंस लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसे देता था और बदले में उनकी बाइक और दस्तावेज गिरवी रखता था।

Advertisement

समय पर पैसा न लौटाने पर वह धमकी और मारपीट तक करता था। पीड़ित भागवत सूर्यवंशी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सूदखोरी की बात कबूल की और 19 बाइक बरामद कराई गईं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button