बिलासपुर

चना गले में फंसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत….

बिलासपुर। रतनपुर के सांधीपारा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां डेढ़ साल के मासूम शिवांश पोर्ते की चना गले में फंस जाने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेलते-खेलते चना खा रहा था।

Advertisement

इसी दौरान अचानक चना उसके गले में फंस गया। परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

 

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि छोटे बच्चों को सूखे मेवे, चना या अन्य कठोर खाद्य पदार्थ अकेले खाने से बचाना चाहिए।शिवांश की मौत ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का सबक दिया है।

 

Related Articles

Back to top button