बिलासपुर

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में न्यू होराइज़न डेंटल कॉलेज का डेंटल चेकअप कैंप, 630 छात्रों व शिक्षकों की हुई ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग

बिलासपुर में न्यू होराइज़न डेंटल कॉलेज की ओर से छात्रों और शिक्षकों के मौखिक स्वास्थ्य की जांच के लिए दो दिवसीय स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

Advertisement

यह कैंप 14 और 15 अक्टूबर को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बिलासपुर में आयोजित किया गया। कैंप का आयोजन कॉलेज के अध्यक्ष श्री प्रकाश दावड़ा, सचिव श्री अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस के मार्गदर्शन में किया गया।

Advertisement

इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 630 छात्रों और शिक्षण कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की फैकल्टी डॉ. स्वाति अग्रवाल ने मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, सही ब्रशिंग तकनीक और आहार परामर्श के साथ दांतों की स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों पर जानकारी दी।

कैंप में डॉ. दीपनिता, डॉ. प्रिनल, डॉ. अरुण, डॉ. कासिफ, डॉ. कमलजीत, डॉ. जानवी, डॉ. एकता, डॉ. भास्कर, डॉ. अर्शिया और डॉ. अंकिता ने मरीजों की जांच की।

जांच में पाया गया कि अधिकतर बच्चों को दंत क्षय (Tooth Decay) और मैलोक्लुजन (दांतों की गड़बड़ी) की समस्या थी, जिनके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उपचार और देखभाल के उपाय बताए। कॉलेज द्वारा आयोजित यह कैंप न केवल छात्रों के मौखिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हुआ, बल्कि बच्चों में दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास भी रहा।

Related Articles

Back to top button