बिलासपुर

स्टंटबाजों पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, 4 युवक गिरफ्तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में सड़कों पर स्टंट कर जान जोखिम में डालने वाले युवाओं पर सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अब शहर में लापरवाह बाइकिंग और स्टंटबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement

थाना सरकंडा पुलिस ने खतरनाक बाइक राइडिंग कर स्टंट करने वाले चार युवकों पर कार्रवाई की है। सभी आरोपी 18 वर्ष के हैं आर्यन सिंह ठाकुर, पिता शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, निवासी सिधी विहार खमतराई,तन्मय सिंह ठाकुर, पिता संजय सिंह ठाकुर, निवासी आशाबंद, अशोक नगर सरकंडा,मिहिर दुबे, पिता संजीव दुबे, निवासी दुबे पारा पुराना सरकंडा,दिपांशु श्रीवास, पिता उमेश कुमार श्रीवास, निवासी दुबे पारा पुराना सरकंडा
इन सभी के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1444/25, धारा 281 बीएनएस, 189, एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ट्रैफिक और थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों और पेट्रोलिंग के जरिए ऐसे युवकों की पहचान की जा रही है।

सरकंडा पुलिस ने जब्त बाइक के साथ युवकों को थाने लाकर चालान की कार्रवाई की है। साथ ही उनके परिजनों को भी बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सख्ती के बाद उम्मीद है कि सड़क को रेस ट्रैक समझने वाले युवाओं को सबक मिलेगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षित होगी।

Related Articles

Back to top button