बिलासपुर

यूनिटी हॉस्पिटल की नई ब्रांच का शुभारंभ, ट्रॉमा व डेंटल केयर में बनेगा हेल्थकेयर का नया बेंचमार्क

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – सरकंडा के कपिल नगर चौक मे स्माइल एंड ट्रॉमा केयर यूनिटी हॉस्पिटल की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर विधायक अमर अग्रवाल और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने इसका उद्घाटन किया।आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशिष्ट विशेषज्ञों को साथ लेकर डॉ अंकुर और डॉ अंकित ठकराल यहां अपनी सेवाएं देंगे।

Advertisement

शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया।मंगलवार को सरकंडा के कपिल नगर चौक मे स्माइल एंड ट्रॉमा केयर यूनिटी हॉस्पिटल की नई ब्रांच का उद्घाटन विधायक अमर अग्रवाल और पुन्नू लाल मोहले के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर डॉ अंकित ठकराल और डॉ अंकुर ठकराल ने उनका स्वागत किया। नई इकाई मे लगे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं का अतिथियों ने अवलोकन किया। यूनिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अंकित की कार्यकुशलता से परिचित विधायक अमर अग्रवाल ने इसे शहर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए बड़ी और नई सुविधा बताया और कहा ट्रॉमा और डेंटल केयर जैसी अहम सुविधा बिलासपुर और आसपास के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। यह हॉस्पिटल न सिर्फ़ इलाज देगा, बल्कि यहां आने वाले हर मरीज को सम्मान और संवेदनशीलता भी मिलेगी।

Advertisement

विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ ट्रॉमा और डेंटल केयर शहर मे एक प्रमुख सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया है। यह जानकारी देते हुए डॉ अंकित ने कहा यहां अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, डिजिटल एक्स-रे यूनिट, एडवांस डेंटल ट्रीटमेंट सिस्टम और इमरजेंसी ट्रॉमा यूनिट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं जो सभी तरह की इमरजेंसी से निपटने में सक्षम हैं।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अंकुर ठकराल डेंटल और फेशियल चिकित्सा देंगे उन्होंने कहा यूनिटी हॉस्पिटल की लोकप्रियता के अनुसार नई ब्रांच मे भी मरीज सर्वोपरि होगा। बेसिक से लेकर जटिल आपरेशन सभी सुविधाएं उचित दर मे उपलब्ध होगी। उद्घाटन अवसर पर शहर के डाक्टर शुभचिंको ने ठकराल और क्षेत्रपाल परिवार को बधाई दी। और विश्वास जताया कि यूनिटी, हॉस्पिटल क्षेत्र में हेल्थकेयर का नया बेंचमार्क स्थापित करेगा।हॉस्पिटल के संचालन और स्थापना में डायरेक्टर डॉ. अंकित ठकराल, डॉ. मानसी क्षेत्रपाल, डॉ. प्राची ठकराल, इंजी. आर.एम. ठकराल और छाया ठकराल की अहम भूमिका है।

 

 

Related Articles

Back to top button