छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने मारे गए सदस्यों की पहचान जारी कर शव सौंपने की मांग की..

बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में 3 सितंबर को हुई मुठभेड़ के संबंध में नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक प्रेस नोट जारी किया है।

Advertisement

इसमें बताया गया है कि मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सली पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के सदस्य थे। प्रेस नोट में मारे गए 9 नक्सलियों का विवरण और उनकी तस्वीरें भी साझा की गई हैं।

Advertisement

प्रेस नोट में नक्सली नेता मोहन ने सरकार से मांग की है कि मारे गए नक्सलियों के शवों को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ 108 एंबुलेंस के जरिए उनके परिजनों को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मृतकों के शवों को उनके परिवारों तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button