छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान..इस दिन आयेगा परिणाम..

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। झारखंड में पहला राउंड 13 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 तारीख को होगा।

Advertisement

उसी दिन महाराष्ट्र में भी वोटिंग होनी है। दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ ही 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड के कई जिले नक्सल प्रभावित हैं और सुरक्षा की चिंताएं रहती हैं। इसी के चलते दो राउंड में मतदान कराने का फैसला लिया गया है।

Advertisement

फिर भी यह बड़ा फैसला है क्योंकि 2019 में यहां 5 चरणों में मतदान कराया गया था। इन दोनों राज्यों के साथ ही 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है।

Related Articles

Back to top button