कोरबा
चलती XUV बनी आग का गोला, तीन लोग बाल-बाल बचे

कोरबा से रायपुर जा रही एक महिंद्रा XUV अचानक बीच सड़क पर आग का गोला बन गई। मामला दर्री थाना क्षेत्र के जैलगांव चौक मुख्य मार्ग का है, जहां चलते वाहन में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।
कार में भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक रंजन महतो समेत तीन लोग सवार थे। चालक की सतर्कता से सभी यात्री समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि यात्रियों के उतरते ही गाड़ी के दरवाजे लॉक हो गए और आग तेजी से फैल गई।
बीच सड़क पर जलती SUV को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।




