छत्तीसगढ़

अरुण देव गौतम बने पूर्णकालिक DGP, शासन ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक यानी DGP नियुक्त किया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि अरुण देव गौतम अब तक प्रभारी DGP के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

Advertisement

अरुण देव गौतम लंबे समय से पुलिस विभाग में विभिन्न अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के चलते उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ साइबर अपराध और नक्सल चुनौती जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button