जशपुर

ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, फरार चालक गिरफ्तार

 

Advertisement

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को लोरो घाट जशपुर में पकड़ लिया।

Advertisement

घटना बगीचा थाना क्षेत्र के रायकेरा चौक की है, जहां 29 वर्षीय रामकुमार पिता सानू राम अपनी मोटरसाइकिल पर था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामकुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार ट्रक की तलाश शुरू की।

पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से संदेही ट्रक क्रमांक CG04MP4830 को लोरो घाट जशपुर में रोका और आरोपी चालक दिनेश कुमार यादव (निवासी दमोह, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button