छत्तीसगढ़
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 51.49% मतदान दर्ज

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दोपहर 1:00 बजे तक कुल 51.49% मतदान दर्ज किया गया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों का मतदान प्रतिशत 51.12%, महिलाओं का 51.83%, और अन्य श्रेणी का 1.15% दर्ज किया गया है।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। मतदान प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी, और अंतिम मतदान प्रतिशत शाम तक घोषित किया जाएगा।




