रायगढ़

पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, 2 युवकों की हुई मौत

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास की है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, रावणगुणा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिजना गांव के रहने वाले थे तीनों। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल का इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button