छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में डीआरजी जवान घायल….

बीजापुर – नक्सल उन्मूलन अभियान के पांचवें दिन भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। इसी बीच गलगम के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में DRG का एक जवान घायल हो गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जवान गलगम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आ गया। धमाके में जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

Advertisement

घायल जवान को तुरंत गलगम स्थित सीआरपीएफ कैंप लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हेलीकॉप्टर से बीजापुर जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button