छत्तीसगढ़
BREAKING : 5 IAS अधिकारियों का तबादला….

छत्तीसगढ़ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।आईएएस नम्रता जैन को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं हेमंत नंदनवार को महासमुंद का जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया गया है। मुकुंद ठाकुर अब सुकमा में जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी क्रम में नम्रता चैबे को बीजापुर और प्रखर चंद्राकर को गरियाबंद जिले का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।




