सूदखोर रोहित तोमर गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

राजधानी में हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित तोमर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट, रंगदारी, अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामलों में पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को वारंट तामील कर उसे गिरफ्तार किया गया।
हालांकि तेलीबांधा थाना में दर्ज एक मारपीट मामले में उसकी गिरफ्तारी पर ने रोक लगा रखी है। इसी कारण पूर्व में आत्मसमर्पण के बावजूद उसे उस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। लेकिन कोतवाली थाने में दर्ज मामले में फरारी के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि रोहित तोमर पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है और हाईपर क्लब गोलीकांड सहित अन्य मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है।




