बिलासपुर

नर्मदा ड्रिंक्स पर आयकर विभाग का छापा, जांच जारी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी स्थित Narmada Drinks Private Limited की फैक्ट्री पर तड़के छापा मारा। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, Narmada Drinks Private Limited, Coca-Cola के उत्पादों का निर्माण करती है।

Advertisement

कंपनी का मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है। प्रदीप अग्रवाल इसके मालिक बताए जा रहे हैं, जबकि बिलासपुर में नवनीत अग्रवाल संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयकर विभाग की टीम सुबह-सुबह फैक्ट्री पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी देशभर में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर डिपो सहित उदयपुर बेवरेज जबलपुर और सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर में भी जांच की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैक्स चोरी से जुड़े इनपुट के आधार पर यह छापेमारी की गई है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button