बिलासपुर

रेत घाट में चली गोली…! युवक घायल, पुलिस ने बताया एक्सीडेंटल फायर.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमेर घाट में अवैध रेत खनन को लेकर खूनी संघर्ष की खबरों के बीच एक युवक के गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना में गिरजाशंकर यादव उर्फ दीपक यादव घायल हुआ, जिसे गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में घायल ने बयान दिया कि पिस्तौल गलती से चली। उसका कहना है कि दोस्त छबि यादव के पास पिस्तौल थी, जिसे देखकर वे उसे नकली समझ बैठे। इसी दौरान छबि यादव से ट्रिगर दब गया और गोली दीपक के पैर में लग गई।

Advertisement

पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है और छबि यादव से पूछताछ जारी है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह बयान दबाव में दिलवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को एक्सीडेंटल फायर बता रही है और जांच जारी है।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button