छत्तीसगढ़

परीक्षा दे रहे छात्रों का मोबाइल चोरी, थाने मे हुई शिकायत..

Advertisement

(आशीष मौर्य) : अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में शुक्रवार को बीए सोशियोलॉजी सेकंड ईयर की परीक्षा आयोजित हुई.

Advertisement

एसबीआर कॉलेज परीक्षा केंद्र में सुबह 11:00 से 2:00 की पाली के बीच, एग्जाम देने गए छात्र-छात्राओं का मोबाइल पार हो गया.

मामले की रिपोर्ट स्टूडेंट्स ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है.गीता टोंन्द्रे,संजना कोरी सहित छात्र-छात्राओं ने बताया कि, परीक्षा केंद्र में रखें उनका बैग और मोबाइल किसी अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया है.

सिविल लाइन पुलिस ने छात्र छात्राओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button