छत्तीसगढ़

लोक निर्माण विभाग में बड़ी संख्या में तबादला, देखिये सूची….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शासन ने लोक निर्माण विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सहायक अभियंताओं की पदोन्नति के बाद कुल 54 अधिकारियों का तबादला किया गया है। शासन के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 06 अक्टूबर 2023, 12 मार्च 2024, 30 अक्टूबर 2024, 17 दिसंबर 2024 और 31 दिसंबर 2024 को उपअभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति दी गई थी। इन पदोन्नत अभियंताओं को वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति की कंडिका-5 के तहत नए कार्यस्थल आवंटित किए गए हैं। इस फेरबदल में बिलासपुर, रायगढ़, चांपा, कोरबा, दुर्ग, कांकेर, जगदलपुर, रायपुर से लेकर अंबिकापुर, बीजापुर, बेमेतरा, मुंगेली और महासमुंद तक के इंजीनियर शामिल हैं। कई अधिकारी जिला मुख्यालयों और संभाग कार्यालयों से निकलकर उपसंभागीय पदों पर भेजे गए हैं। पर्यटन कुमार केला को अब बिलासपुर संभाग-1 के उपसंभाग-2 में (बी/एस) अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। सुनील चंद्र शर्मा को कोनी उपसंभाग (एम/एस), बिलासपुर संभाग-1 में भेजा गया है। मुकेश कुमार सोमावार को हाईकोर्ट उपसंभाग-1, बिलासपुर (संभाग-2) में पदस्थ किया गया है। दीपक कुमार शर्मा और प्रत्युष जैन को चांपा संभाग में कार्यभार दिया गया है, जो बिलासपुर जिले के अंतर्गत आता है। वहीं आर. के. जायसवाल को सेतु उपसंभाग क्र.-2, बिलासपुर और रितेन्द्र गजपाल को भी बिलासपुर रा.रा. संभाग में स्थानांतरित किया गया है। देखिये सूची…..👇

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button