छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार हाइवा ने ली तीन युवकों की जान

नवापारा-राजिम मार्ग पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक छोटे उरला निवासी डोमन टंडन मंगलवार रात रायपुर से काम कर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह अपने दोस्तों और धुमाल पार्टी के लोगों से मिलने जाने की बात कहकर रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से निकला। उसके साथ हसदा निवासी अंकित बंजारे और नायकबांधा निवासी राजा ओगरे भी मौजूद थे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों युवक ग्राम गातापार स्थित ठाकुर दुकान के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान राजिम की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा रेत से भरा हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीएक्स 8758 तीनों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button