Uncategorized

विधायक धर्मजीत सिंह ने तखतपुर क्षेत्र के बहनों से बंधवाई राखी, कहा – मेरे जीवन में राखी का यह कच्चा धागा मजबूत सुरक्षा कवच बना रहा….

बिलासपुर/तखतपुर – रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर ग्राम गोबंद में आयोजित रक्षाबंधन पर्व में विधायक धर्मजीत सिंह शामिल हुए।

Advertisement

इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि संसार में सबसे पवित्र और पाक रिश्ता भाई बहनों का माना जाता है जो एक दूसरे के सच्चे हमदर्द, शुभचिंतक, दोस्त होने के साथ-साथ इनके बीच में उम्र का कोई भी दौर हो, इनके प्रेम स्नेह में कभी कोई कमी नहीं आती है।

Advertisement

आदिवासी क्षेत्र में माता बहनों से राखी बंधवाने पहुंचे विधायक धर्मजीत सिंह को राखी बांधने मुस्लिम समाज की महिलाएं भी पहुंची जो उन्हें राखी बांधकर लंबे स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद भी दिया।

रक्षाबंधन पर लगभग 550 माता बहनों ने विधायक को रक्षा सूत्र बांधा और विधायक धर्मजीत सिंह ने सभी को उपहार स्वरूप अपनी तरफ से छोटा सा नजराना भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया।

विधायक धर्मजीत सिंह के रक्षाबंधन पर्व पर प्रमुख रूप से क्षेत्र के युवा भाजपा नेता विशाल सिंह, तुलसी राम ओट्टी सरपंच खरगहना, संतोष कुमार पटेल सरपंच तुरकाडीह, जोगी राम साहू सरपंच गोकुलपुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बाला सिंह ठाकुर, दीपक रजक, दीपक यादव, योगेश गुप्ता, सानुल खान, कृष्णा यादव, मौलाना अनवर, अमित मंदानी, तन्नू कुकरेजा सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button