Uncategorized

यह 2 कानून ला रही असम सरकार, आजीवन कारावास की सजा का भी प्रावधान..

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘असम सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद को रोकने के लिए दो कानून ला रही है।

Advertisement

अगर कोई मुसलमान किसी हिंदू की संपत्ति खरीदना चाहता है या कोई हिंदू किसी मुसलमान की संपत्ति खरीदना चाहता है, तो उसे सरकार की अनुमति लेनी होगी। लव जिहाद करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी।

Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही लव जिहाद के मामलों में आजीवन कारावास की सजा के लिए नया कानून लाएगी।

राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा, ‘हमने चुनाव के दौरान लव जिहाद के बारे में बात की थी। हम जल्द ही एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी।

सरमा ने यह भी कहा कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी जिसके तहत केवल असम में जन्में लोग ही राज्य सरकार की नौकरियों के लिए पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व वादे के अनुसार प्रदान की गयी ‘एक लाख सरकारी नौकरियों’ में स्वदेशी लोगों को प्राथमिकता मिली है, जो पूरी सूची प्रकाशित होने पर स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button