Uncategorized

अयोध्या में शुरू हुआ जश्न,  पहुंचने लगे सभी VVIP..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : अयोध्या में आज यानी सोमवार को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। रामलला की प्राचीन मूर्ति को भी गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है। कुछ घंटे बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुछ घंटे के बाद अयोध्या पहुंचेंगे। 7000 से अधिक अतिथियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।

अधिकांश लोग अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। अयोध्या के हर एक चौराहे पर कमांडोज की तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button