बिलासपुर

अवैध रेत खनन ने ली नाबालिग की जान, सुरंग धंसने से मौत, आरोपी गिरफ्तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में अवैध रेत खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट गांव में खारुन नदी किनारे सुरंग धंसने से एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Advertisement

जांच में सामने आया है कि आरोपी तोषण कश्यप ने ज्यादा मुनाफे के लालच में 6 से 7 फीट गहरे गड्ढे में नाबालिग अमित कश्यप और उसके साथी को उतारकर काम कराया। इसी दौरान अचानक रेत और मिट्टी धंस गई, जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ने सच्चाई छुपाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटाकर इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश भी की।

Advertisement

मर्ग जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी अंशिका जैन समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button