बिलासपुर

अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त….

बिलासपुर – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने कुल 8 वाहनों को जब्त किया है।यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई। खनिज अमले ने सिरगिट्टी, सरवानी, काठाकोनी और कपसिया कला क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां कई स्थानों पर मिट्टी और मुरुम का अवैध खनन होते पाया गया।

Advertisement

पिरय्या क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 हाइवा और 1 जेसीबी को मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें थाना सिरगिट्टी और जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

Advertisement

वहीं कपसिया कला क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी को मुरुम का अवैध खनन करते जब्त किया गया, जिन्हें थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है।कुल मिलाकर 8 वाहन खनिज नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि सरकारी राजस्व की हानि और पर्यावरणीय नुकसान को रोका जा सके।खनिज विभाग की सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button