मौसम विभाग की चेतावनी: कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन स्थानों पर जहाँ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई है।सूरजपुर जिले के ओड़गी में सर्वाधिक वर्षा 69.0 मिमी दर्ज की गई।
मानसून द्रोणिका इस समय फिरोजपुर, अंबाला, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया होते हुए बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक पहुँच रही है। पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्र में एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका है।एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों में मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ भी 5.8 किमी की ऊँचाई पर 72°E और 32°N अक्षांश के उत्तर में बना हुआ है।
प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।दो दिन बाद का पूर्वानुमान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथएक-दो जगहों पर वज्रपात और गरज-चमक की गतिविधि संभावित है।बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, जल स्रोत या पेड़ों के नीचे न ठहरें। सावधानी ही सुरक्षा है।




