छत्तीसगढ़

48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 5 महिला नक्सली भी शामिल

सुकमा – जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। कुल 15 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर मिलाकर 48 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष जिला मुख्यालय में किया गया।

Advertisement

आत्मसमर्पित नक्सलियों में 4 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जबकि 2 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। बाकी नक्सली भी विभिन्न श्रेणियों में वांछित थे। विशेष बात यह है कि आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो लंबे समय से शांति प्रक्रिया में बाधा बन रहे नक्सली नेटवर्क से जुड़ी थीं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार लगातार ऑपरेशन, जागरूकता अभियान और आत्मसमर्पण नीति के कारण नक्सलियों में हताशा बढ़ रही है, जिसके चलते बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button