छत्तीसगढ़
महादेव सट्टा एप घोटाला: सीबीआई की कार्रवाई जारी, ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर दोबारा शुरू की जांच

महादेव सट्टा एप घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को बड़ी कार्रवाई के बाद गुरुवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग स्थित सनसिटी आवास पहुंची।
बुधवार को सीबीआई ने उनके घर पर छापेमारी कर कई दस्तावेज खंगाले थे और फिर घर को सील कर दिया था। आज सुबह दो गाड़ियों में पहुंची सीबीआई की टीम ने सील को खोलकर दोबारा जांच शुरू की।




