खेल

India vs Pakistan Final : एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को दी मात….

India vs Pakistan Final : एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

मुकाबले की शुरुआत में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19.1 ओवर में महज 146 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisement

 

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों ने लय पकड़ी। आखिरी ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन संयम दिखाते हुए लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

 

इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर एशिया कप में अपनी बादशाहत साबित की। फाइनल में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस दोनों ही जश्न में डूबे नज़र आए।

 

Related Articles

Back to top button