खेल

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे युवराज सिंह….अटकलों को किया खारिज

लोकसभा चुनाव 2024 में 400 का आंकड़ा पार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई नए चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी में है। इसमें सिने व खेल जगत के कई नाम शामिल हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर युवराज सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। इस बीच युवराज सिंह ने खुद उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह राजनीति में कदम रखने वाले हैं।

Advertisement


भारत के पूर्व हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं और पंजाब की गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में है, जिसे वह अपनी संस्था के माध्यम से जारी रखेंगे।

Advertisement
Advertisement

युवराज सिंह ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मीडिया में आई खबरों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में निहित है और मैं अपनी संस्था यूवीकैन के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा। इससे पहले मीडिया में आई कुछ खबरों में कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवराज सिंह को गुरदासपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। इस सीट से फिलहाल अभिनेता सनी देओल भाजपा सांसद है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button