बिलासपुर

क्षय रोग निदान के लिए रैली मे दिया सन्देश, जागरूकता से बचाव अभियान शुरू

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – टी बी,यक्ष्मा ,तबैदिक क्षय बहुत सारे नामो से जानने वाली ये जानलेवा बीमारी का यदि समय पर जांच व इलाज न कराए तो आगे चलकर खतरा बढ़ जाता है। यह रोग परिवार और संपर्क में रहने वाले को भी अपनी चपेट में ले लेता है। इस टीबी बीमारी के जीवाणु (माइकोबैक्टेरियम) की खोज 24 मार्च 1882 में किया था तब से इस दिन विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

Advertisement

कई तरह के भौतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज में टी बी की रोकथाम जांच एवं इलाज संबंधी संपूर्ण जानकारी जन सामान्य को दिया जाता है।
जिला क्षय नियंत्रण केंद्र बिलासपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के कर्मचारी, स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी, बिलासपुर शहर के मितानिन , NGO के माध्यम से रैली निकाली गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से निकल कर महामाया चौक होते हुए वापस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान रैली के माध्यम से लोगो को टीबी रोग के लक्षण बचाव और मुफ्त ईलाज के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने नारे लगाते हुए टी बी बीमारी के प्रति समाज में जन चेतना ,जन जागरूकता लाने का प्रयास किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में सबसे पहले रैली को सीएमएचओ ,डॉ शुभ्रा गढ़वाल एवं डॉ गायत्री बांधी जिला क्षय अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला क्षय केंद्र के कर्मचारी ,NHM स्टाफ, सीएमएचओ स्टाफ , स्व विभाग के कर्मचारियों के साथ-सा, शहर के मितानिन एवं लेप्रा एनजीओ की कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम की जानकारी अजीत नाविक जिला समन्वयक टीबी बिलासपुर के द्वारा दी गई

Related Articles

Back to top button