बिलासपुर

रेत से भरा ट्रैक्टर बना काल, घाट से अवैध परिवहन के दौरान युवक को कुचला

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। ग्राम डगनिया स्थित खारून नदी के झापबाड़ी घाट पर रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 30 वर्षीय महेंद्र कुमार कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, महेंद्र ट्रैक्टर से रेत भरकर लौट रहा था, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से गिर पड़ा और पहिए के नीचे आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

वहीं, इस घटना के बाद खारून नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाटों पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से हालात खतरनाक हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठा है। लगातार हो रहे हादसे इस अवैध कारोबार की भयावह सच्चाई को उजागर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button