रायपुर

आईटीबीपी 38वीं वाहिनी में ‘मेंटल हेल्थ टॉक’ : जवानों को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

रायपुर के खरोरा स्थित 38वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर ‘मेंटल हेल्थ टॉक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जवानों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और तनाव प्रबंधन के उपायों की जानकारी देना रहा।

Advertisement

38वीं वाहिनी के सेनानी रोशन सिंह असवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल साइंस के विशेषज्ञों ने जवानों से संवाद किया।

Advertisement

 

इस मौके पर डॉ. मनोज के. पांडेय, डॉ. अरमान शर्मा और डॉ. सोहेब खान ने जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के साथ-साथ तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन बनाए रखने की तकनीकों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के दौरान उप सेनानी ज्ञान चंद ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य महासंघ द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

अंत में डॉ. दिलीप सी, चिकित्सा अधिकारी ने विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया और जवानों से मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की।आईटीबीपी की यह पहल न सिर्फ बल के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि स्वस्थ मन ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।

 

Related Articles

Back to top button