बिलासपुर

भारी वाहन चालकों की मीटिंग, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के पंजीकृत भारी वाहन चालकों की आज विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने कड़े निर्देश दिए गए।

Advertisement

 

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यातायात मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों ड्राइवर शामिल हुए। इस दौरान सड़क हादसों को रोकने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने चालकों को नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, ओवरलोडिंग न करने, तेज और लापरवाह ड्राइविंग से बचने तथा ब्रेकडाउन की स्थिति में रिफ्लेक्टर कोन लगाने जैसे अहम निर्देश दिए। वहीं रात में गाड़ी चलाते समय पूरी नींद लेने की भी हिदायत दी गई, ताकि झपकी आने से हादसों को टाला जा सके।

 

सभी चालकों को मोटरयान अधिनियम के तहत वर्दी और आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य किया गया। साथ ही नेम प्लेट और पहचान बिल्ला सीने पर धारण करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जो भी चालक शराब या नशे की हालत में वाहन चलाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस का कहना है कि “यातायात मितान” के रूप में ड्राइवर भी सड़क सुरक्षा अभियान में अहम भूमिका निभाएँ। किसी दुर्घटना की स्थिति में घायलों को नज़दीकी चिन्हित अस्पताल तक पहुँचाने में सहयोग करें। बैठक में चालक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस के प्रयासों का समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button