रायपुर

बोरी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका….

राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उरला क्षेत्र के मेटल पार्क के पास आज सुबह एक बोरी में बंद लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने जैसे ही बोरी को देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर खमतराई थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Advertisement

 

Advertisement

प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है, जो उरला स्थित आरआर इस्पात में काम करता था। शव के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी पत्थर या धारदार हथियार से बेरहमी से वार कर उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरकर सुनसान इलाके में फेंका गया।

 

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button