
(आशीष मौर्य/प्रदीप भोई ) : बिलासपुर : नगर निगम के कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला के कहने पर तलाब की पटाई की जा रही है. मंगला वार्ड क्रमांक 14 स्थित शासकीय तालाब को इसलिए पाटा गया क्योंकि वहां साहब का मकान है. यहां मेढ़ बनाने की बात कहकर तालाब मे 15 फुट चौड़ा रास्ता बनाया जा रहा है. इस सड़क से किसको फायदा होगा किसी से छिपा नहीं हैँ.
नगर निगम के जोन क्रमांक 3 में स्थित फूटहा तालाब की मेढ़ को पाटकर 15 फीट का चौड़ा रास्ता बनाया जा रहा है. यह रास्ता नगर निगम के कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ल के कहने पर तैयार किया जा रहा है. दरअसल साहब का मकान तालाब से लगा हुआ है. साहब के मकान तक पहुंचने निस्तारी रास्ता सकरा था.अब तालाब को पाटकर बनाया चौड़ा रास्ता चलने फिरने के लिए सुगम होगा.
हर काम के लिए आदेश का हवाला देने वाले नगर निगम के अधिकारी, तालाब को बिना आदेश के ही पाट रहे हैं.मेढ़ के नाम पर बनाया जा रहा रास्ता नगर निगम के कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला के घर तक जाता है.
कार्य को लेकर किसी भी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है, इस संबंध में जब लोकस्वर टीवी न्यूज़ चैनल ने निगम के कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला से फोन पर संपर्क कर जानकारी ली तो, उनका कहना है कि हमको किसी से आदेश लेने की आवश्यकता नहीं है.
मंगला स्थित यह फूटहा तालाब का एक हिस्सा जोन क्रमांक 1 और दूसरा हिस्सा जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आता है. जिस जगह तालाब की पिटाई की जा रही है, वह जोन क्रमांक 3 का हिस्सा है.
दोनों जोन के कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला हैँ. सुप्रीम कोर्ट ने तालाबों के संरक्षण को लेकर आदेश दिए है. लेकिन अपने निजी सुविधा के लिए तालाबों के स्वरूप को बदलना गंभीर बात है.
फूटहा तलाब का रकबा काफी बड़ा था, लेकिन भूमाफियाओं के द्वारा लगातार इसकी पटाई के कारण, तालाब का दायरा धीरे-धीरे कम होता गया.अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ता फूटहा तालाब,को मूल स्वरूप देने के बजाय निजी उपयोग के लिए पाटा जा रहा है.इस ओर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है.




