बिलासपुर

प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख की मांग, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा पीड़िता से तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

Advertisement

मामले में पीड़िता ने 9 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2021 में पढ़ाई के दौरान उसकी आरोपी संतोष कुमार यादव से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत धारा 308(2) और 79 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के साइबर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button