छत्तीसगढ़

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले

रायपुर। प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Advertisement

इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, पुलिसिंग में प्रभावशीलता बढ़ाना और कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे मैदानी स्तर पर बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button