छत्तीसगढ़
शराब घोटाला मामला : 7 अप्रैल तक रिमांड में भेजे गए पूर्व मंत्री कवासी लखमा

रायपुर – शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू के प्रोडक्शन वारंट पर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें पांच दिन के लिए ईओडब्ल्यू की रिमांड में भेज दिया है। ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाला में कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था।
लखमा के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि, गुरुवार को हाईकोर्ट में लखमा की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही सुनियोजित तरीके से EOW ने पूछताछ के लिए एप्लिकेशन लगाया और कोर्ट ने डिमांड पर भेज दिया। बता दें कि, ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। वे 21 जनवरी से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।




