रायपुर

नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 25 लाख की ई-सिगरेट–हुक्का सामग्री जब्त

रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमतराई थाना क्षेत्र में हुक्का और प्रतिबंधित ई-सिगरेट के अवैध भंडारण का खुलासा किया गया है।पुलिस ने मौके से करीब 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

दिनांक 31 जनवरी की रात खमतराई थाना क्षेत्र के न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में प्रतिबंधित हुक्का, ई-सिगरेट और उससे जुड़ी सामग्रियों के अवैध भंडारण की सूचना पुलिस को मिली थी।सूचना के बाद पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदाम में दबिश दी।रेड के दौरान गोदाम में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम प्रबोध शर्मा बताया, जो गोदाम का मैनेजर है।तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का, फ्लेवर, कोल, बोंग और अन्य नशे से जुड़ी सामग्रियां बरामद की गईं।आरोपी किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित सामग्री, कंप्यूटर सिस्टम और दस्तावेज जब्त किए हैं, आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पूछताछ में सामने आया है कि यह प्रतिबंधित सामग्री महाराष्ट्र के पुणे से लाई जाती थी और रायपुर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती थी।
इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड बताए जा रहे आकाश तलरेजा और नितिन सभागचंदानी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button