दुर्ग

नशीली दवाइयों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 600 नशीली टेबलेट के साथ यूपी का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी रोड क्षेत्र से एक आरोपी को 600 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और सार्वजनिक स्थान पर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री की तैयारी कर रहा था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने नदी रोड स्थित जैन मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी उमेश कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 600 नशीली टेबलेट, बिक्री के 3 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 27(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की मुहिम को और मजबूत किया जा सके।

Advertisement

Related Articles

Back to top button