बिलासपुर

सिविल लाइन पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई: होटल संचालक भी बना आरोपी, जुआरियों में मचा हड़कंप

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस और ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित होटल महावीर में दबिश देकर जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1,44,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

Advertisement

​फर्जी बुकिंग और होटल संचालक की मिलीभगत : ​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। टीम ने जब मौके पर रेड मारी, तो वहां 8 लोग दांव लगाते पाए गए। जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जुआ खेलने के लिए कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किया गया था। इस पूरे खेल में होटल संचालक एस.के. सिन्हा की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में आरोपी बनाया है।

Advertisement

​ये हुए गिरफ्तार

​पकड़े गए आरोपियों में कस्तूरबा नगर और शांति नगर क्षेत्र के रसूखदार शामिल हैं:

​महेश सिंह (38 वर्ष)

​हीरालाल पाल (41 वर्ष)

​अक्की जायसवाल (28 वर्ष)

​छोटू सिंह (20 वर्ष)

​संदेश मसीह (40 वर्ष)

​अनिल कुमार वर्मा (30 वर्ष)

​आकाश भोई (39 वर्ष)

​विशाल छाबड़ा (40 वर्ष)

​कड़ी कानूनी कार्रवाई

​पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से नगदी और ताश की पत्तियां जप्त कर ली हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर के होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर इस तरह की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button