छत्तीसगढ़बिलासपुर

राममय हुआ शहर….रामनवमी पर श्री वेंकटेश मन्दिर से निकली भव्य शोभायात्रा

Advertisement

बिलासपुर – शहर में राम नवमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हर जगह पर भक्तिमय वातावरण रहा। इसी कड़ी में रविवार की शाम श्री वेंकटेश मंदिर सेवादार समिति की ओर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

Advertisement

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व युवा वर्ग जय श्रीराम का नारा लगाते हुए शहर भ्रमण करते दिखे।

शोभायात्रा शहर के मुख्य स्थल श्री वेंकटेश मंदिर से सदर बाजार, गोल बाजार, सिटी कोतवाली, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, शिव टाकीज, पुराना बस स्टैंड ,अग्रसेन चौक, पुलिस ग्राउंड, ईदगाह चौक, लखीराम सभागार समापन वेंकटेश मंदिर में हुआ। हर चौक पर शोभा यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया गया।

रामनवमी के पावन पर्व पर सुबह से ही शहर का माहौल राममय हो गया था। शहरवासी राम की भक्ति में डूबे हुए थे। रामनवमी के अवसर पर परम रामभक्त हनुमानजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

सदर बाजार से गोलबाजार तक का माहौल देखते ही बनता था। जिनको जहां जगह मिली वहीं खड़े होकर शोभायात्रा को निहारते रहे और स्वागत करते रहे। सदर बाजार से गोल बाजार तक आसमान में फूलों की वर्षा होती रही। शहरवासियों ने इतने फूल बरसाए कि सड़क पर फूलों की एक परत ही बिछ गई थी।

रंग-बिरंगे फूलों की चादर के बीच रामलला का दरबार चल रहा था। फूलों की वर्षा के साथ ही महिलाओं ने आरती भी उतारी। जगह-जगह आरती सजाए महिलाएं सजधजकर खड़ी हुई थीं। माहौल ऐसा कि अयोध्या में रामलला सड़कों में अपनों को दर्शन दे रहे हों। लोग श्रद्धा के साथ सिर झुकाए आरती उतारते रहे।

Related Articles

Back to top button