रायगढ़

गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख के गांजा साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनूमुड़ा देवारपारा में पुलिस ने बड़ी गांजा रेड करते हुए 12 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गोविंद भट्ट उर्फ बुटू ओडिशा से गांजा लाकर अपने घर में छुपाकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान पेटी और डिब्बे से गांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2.50 लाख बताई जा रही है। मौके से ₹3500 नगद भी जप्त किया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में अवैध कारोबारियों के लिए कोई स्थान नहीं है और पुलिस की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निडर होकर पुलिस को दें।

 

Related Articles

Back to top button