EXCLUSIVE :-एक्शन में बिलासपुर पुलिस: सीसीटीवी और टेक्निकल इनपुट से ट्रेस हुए आरोपी, मिर्जापुर में धरे गए शातिर लुटेरे!

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – राजकिशोर नगर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी के साथ हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद अब इस केस की कड़ियां जुड़ने लगी हैं.
बिलासपुर के राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी से हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वारदात के बाद से ही बिलासपुर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।साइबर सेल और बिलासपुर पुलिस की टीमों ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए पाया कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर भाग रहे हैं। आरोपियों की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही थी। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि अपराधी शातिर हैं और सीमा पार कर सकते हैं, तत्काल उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट जारी किया गया।
मिर्जापुर में हुई गिरफ्तारी! : बिलासपुर पुलिस की सटीक सूचना पर यूपी पुलिस ने बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिर्जापुर के पास संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनके पास से लूट से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।बिलासपुर पुलिस के अधिकारी और मामले के विवेचना अधिकारी मिर्जापुर पहुंच चुके हैं। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।




