बिलासपुर

पाठ बाबा के पुजारी की हत्या….

(शील पाठक) : बिलासपुर – तखतपुर से लगे पाठ बाबा मंदिर में पुजारी योगेश्वर पाठक की किसी ने निर्मम हत्या कर दी. पाठ बाबा मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन को आते हैं.योगेश्वर पाठक इस मंदिर के व्यवस्थापक थे बीती रात में मंदिर से लगे कमरे में आराम कर रहे थे इसी बीच अज्ञात हत्यारे ने आकर योगेश्वर पाठक के निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

Advertisement

 

Advertisement

इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी,सूचना लगते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. वही इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी. पुलिस ने जांच में पाया कि मंदिर में कोई भी लुटपाट व चोरी की घटना नहीं हुई है, हत्यारो का उद्देश्य योगेश्वर पाठक की हत्या करना रहा होगा, हत्या के इस वारदात को सुलझाने पुलिस डॉग स्कावायड व फॉरेनसिक की भी मदद ले रही है, पुलिस जल्द मामले के तह तक पहुंचने मे लगी हुई है.

Related Articles

Back to top button